ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर के रंधावा में शुगर मिल में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण लाखों का नुकासन हो गया है।
जानकारी अनुसार आग लगने के बाद मिल प्रबंधकों ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वो आग पर काबू ना पा सकें। वहीं मौके पर पहुंची
दमकल विभाग की गाड़ियों ने काफी मुश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पर जब तक आग बुझी उस समय तक लाखों का सामान जल कर राख हो गया था।
वहीं दूसरी तरफ मिल प्रबन्धकों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी जिस कारण लाखों का सामान राख हो गया। बता दें कि गन्ने के वेस्ट से मिल प्रबंधन बिजली तैयार करता है और जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।



