बिना आधार कार्ड के भी ले पाएंगे मोबाइल SIM कार्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हाल ही में सभी मोबाइल कंपनियों को सरकार ने दिशानिर्देश दिए थे कि सभी सिम का आधार से लिंक होना जरूरी है, जिसके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हाल ही में सभी मोबाइल कंपनियों को सरकार ने दिशानिर्देश दिए थे कि सभी सिम का आधार से लिंक होना जरूरी है, जिसके बाद कंपनियों ने सभी यूज़र्स को कॉल और SMS करके बताया कि यादि आप अपनी सिम को आधार से लिंक नहीं करेंगे तो सिम बंद कर दी जाएगी।

aadhar card 1

फिर सभी लोगों ने आधार को अपनी सिम से लिंक कराया। अगर आपने अपनी सिम आधार से लिंक नहीं कराई है या आप आधार कार्ड नहीं होने के चलते सिम नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप लाइसेंस या पासपोर्ट, वोटर कार्ड से भी सिम कार्ड खरीद पाएंगे। टेलीकॉंम सेक्रेटरी ने बताया कि मोबाइल कंपनियों को दिशानिर्देश तत्काल प्रभाव से लागू करने होंगे। टेलीकॉंम सेक्रेटरी ने जानकारी दी कि आधार कार्ड ना होने के चलते कोई भी कंपनी आपको सिम देने से इंकार नहीं कर सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *