नाबालिग को अगवा कर किया गैंगरेप, खंडहरनुमा कोठड़े में रात भर गैंगरेप, छोडक़र हुए फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चरखी दादरी जिले के बाढड़़ा क्षेत्र के एक गांव की नाबलिग लडक़ी को गांव के ही युवकों ने हवस का शिकार बना डाला।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चरखी दादरी जिले के बाढड़़ा क्षेत्र के एक गांव की नाबलिग लडक़ी को गांव के ही युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। हवस के भूखे भेडिय़ों ने नाबालिग को उसके घर के सामने से उठाया और गांव के पास बने एक खंडहर नुमा कमरे में ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। दरअसल पीड़ित परिवार की घर से के सामने ही रोड़ पार कर दुकान है | लड़की के पिता और चाच रात को वैल्डिंग का काम कर रहे थे |

रात को उन्होने चाय बनाने के लिए आवाज लगाई तो लडक़ी चाय लेकर दुकान की ओर जाने लगी। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी वहां आकर रूकी और लडक़ी को अगवा कर लिया गया | परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक दरिंदे लडक़ी को ले जा चुके थे। गांव के पास ही एक कोठड़े में ले जाकर उसकी इज्जत तार तार कर दी गई |परिजनों ने उसे रात भर तलाशा मगर सुबह किसी ने बताया कि वेा खेतों में बने एक कोठड़े में रो रही है। उसे वहां से थाने ले जाया गया |

चरखीदादरी के महिला थाने में केस दर्ज किया गया और लडक़ी का मैडिकल परीक्षण करवाया गया। बताया जाता है कि दो आरोपी पीडि़ता के गांव से ही हैं और तीसरा पास के गांव का है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी प्रदीप ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

नाबालिग को अगवा कर किया गैंगरेप

चरखीदादरी के बाढड़ा क्षेत्र के गांव की घटना

चाय देने जा रही नाबालिग को किया अगवा

खंडहरनुमा कोठड़े में रात भर गैंगरेप, छोडक़र हुए फरार

Watch Video

https://youtu.be/aCWzsoKwBdo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *