ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेवाड़ी- रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना एक बार फिर से सामने आई है। 15 साल की बच्ची से उसका सगा नाना ही दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं नाना ने अपने एक दोस्त से भी उसके साथ गलत काम करवाया। शहर के ही एक शादीशुदा युवक ने भी बच्ची को शादी का लालच देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया |
बच्ची शहर में ही एक मोहल्ले में अपने नाना के साथ रहती थी। पिछले 5 सालों से उसके साथ उसका सगा नाना ही दुष्कर्म करता रहा। अब पुलिस ने मा, नाना, नाना के दोस्त और एक युवक पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का दम भर रही है।
Watch Video
https://youtu.be/QSbmhi5EzG4
