मशहूर अभिनेत्री सुरवीन चावला पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड और पॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुरवीन चावला पर धोखाधड़ी मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार फिल्म निल बट्टे सन्नाटा के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड और पॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुरवीन चावला पर धोखाधड़ी मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार फिल्म निल बट्टे सन्नाटा के लिए होशियापूर के रहने वाले प्रोड्यूसर सतपाल ने 40 लाख रूपए निवेश किए थे।

nil battey sannata

पर सुरवीन चावला, उसके पति अक्षय ठक्कर और भाई मनविंदर सिंह चावला ने पैसों को वापस करने से साफ इंकार कर दिया जिस कारण प्रोड्यूसर सतपाल ने उन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। इस फिल्म निर्माता का कहना है कि उनकी मुलाकात सुरवीन से न्यूजीलैंड में हुई थी।

surveen chawla
Surveen Chawla Photoshoot

जहा पर उन्होने सुरवीन की फिल्म पर पैसे लगाने के लिए हामी भर दी थी। पर सुरवीन और उसके पति ने निर्माता को पैसे वापस करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित निर्माता ने सुरवीन और उसके पति और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया। बता दें कि सुरवीन चावला ने पॉलीवुड के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। सुरवीन चावला हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *