ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात से मनाली जा रहे यूथ हॉस्टल मैंबरों की बस रोपड़ के निकट पलट जाने की खबर सामने आई है। बता दें कि गुजरात के महिमाना जिलों से तीन मई को बस में सवार होकर बच्चे मनाली जा रहे थे। जब बस रोपड़ के टोल प्लाजा के पास पहुंची तो सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड के साथ टकरा गई जिस कारण ये हादसा हो गया।
इस हादसे में 13 बच्चे जख्मी हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि गुजरात से 10 दिनों के टूर के लिए अलग अलग स्कूलों के बच्चे रवाना हुए थे। दिल्ली से मनाली जा रही इस बस में कुल 36 सवारियां सवार थी। फिलहाल पुलिस ने अगली कारवाई शुरू कर दी है।

