ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो के साथ मिल कर भारत पाकिस्तान सीमा पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए तस्करों से एक किलों 145 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस ने नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो को गुप्त सुचना मिली थी।
जिसके बाद उन्होने दो आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही उन्होने ये भी बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 5 करोड़ 70 लाख रूपए के करीब है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ये हेरोइन उनको पाकिस्तान से भेजी गई है।


