सुनहरे सोने का काला धंधा, अवैध रूप से चलता था धंधा, लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  कैथल में पिछले कई महीने से चले आ रहे सोने के अवैध धंधे की परते अब एक एक करके उतरने लग गयी है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  कैथल में पिछले कई महीने से चले आ रहे सोने के अवैध धंधे की परते अब एक एक करके उतरने लग गयी है जिला में सोने के स्मगलर इस धंधे में करोड़ों रुपए कमा चुकें हैं। वही इस धंधे में आम आदमी से लेकर कई बड़े लोग शामिल बताए जाए रहे हैं। रातों रात अमीर बनने के लालच में लोगों ने करोड़ों रुपए बिना किसी गारंटी के कुछ लोगों के हाथ में दे दिए । लेकिन जैसे जैसे कानून के हाथ स्मगलरो तक पहुचने शुरू हुए वैसे -2 सोने के दलाल रुपए देने से मना करने लगे हैं ।

जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित थानों के चक्कर लगाने शुरू हो गये | अब लोगों को न तो सोना मिल रहा है और न ही रुपए वापस मिल रहे हैं। इसी तरह के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। कैथल पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया की कैथल में सोने की काला बाजारी को लेकर जिले के तीन पुलिस स्टेशनो में अलग-2 लोगो ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमे लगभग 70 से 75 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसके चलते आरोपियों  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन मामले में अभी तक किसी भी आरोपीयो की गिरफ्तारी नहीं हुई है !

Watch Video

https://youtu.be/vOxLMTF-py8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *