PM मोदी से ट्विटर पर उपहार की मांग, फिर ऐसे मिला उपहार! जानें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री की दरियादिली का उदाहरण तब देखने को मिला जब उनसे एक व्यक्ति ने ट्विटर पर उनके गले की माला मांग ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री की दरियादिली का उदाहरण तब देखने को मिला जब उनसे एक व्यक्ति ने ट्विटर पर उनके गले की माला मांग ली और पीएम ने उसे निराश ना करते हुए उसे माला दे दी.. जब पंचायती राज दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने सोने के रंग वाली एक माला पहन रखी थी. ये माला उनके एक फैन को इतनी पसंद आ गई कि उसने सोशल मीडिया पर इसकी मांग कर दी.

rabesh tweet

राबेश कुमार झारखंड के धनबाद का रहने वाला है राबेश कुमार ने ट्वीट किया था कि ’प्रधानमंत्री मोदी जी नमस्ते। आपको पंचायती राज दिवस पर सुन रहा था, बहुत ही सुंदर उद्बोधन। आप के गले में सोने के रंग जैसी माला देखी बहुत ही अच्छी लगी, क्या ये माला मुझे मिल सकती है.

 

rabesh thanks tweet to modi

pm narendra modi tweet

मोदी ने माला उपहार में देते हुए राबेश कुमार को एक पत्र लिखते हुए जबाब दिया राबेश जी
ट्विटर पर आपका संदेश पढ़ा. आपने लिखा है कि में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के दौरान जो माला मुझे पहनाई गई थी वह आपको पसंद आई. पत्र के साथ उपहार यह माला भेज रहा हूं। उपहार मिलने के बाद राबेश कुमार ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी आपका प्यार और स्नेह के लिए आपका धन्यवाद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *