ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के सिलेबस में सिख गुरूओं का सिलेबस खत्म करने पर मनप्रीत बादल ने सफाई दी है। मनप्रीत बादल ने सफाई देते हुए कहा कि साल 2014 में ही सिलेबस को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जिसको अब बदल दिया गया है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पंजाब बोर्ड ने किताब सिर्फ 90 रूपये में छापी है जबकि प्राइवेट पब्लिशर की किताब का मुल्य 500 रूपये है।
मनप्रीत बादल का ये भी कहना है कि जब पंजाब की बोर्ड की मीटिंग हुई थी तो उस समय एसजीपीसी के मैंबर भी शामिल थे। हालांकि उनका ये भी कहना है कि पहले पंजाब का इतिहास पढाने का फैसला लिया गया है और फिर 12वीं में पूरे देश के बारें में पढाया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ नए शिक्षा मंत्री ओपी सोनी का कहना है कि 11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा की किताबों में सिख गुरूओं का सिलेबस है और विरोधी पक्ष इस बात पर गलत अफवाह फैला रहे है। पंजाब बोर्ड की 182 पेजों की किताब मे सिख गुरूओं के बारे में पढाया जाएगा। साथ ही ये किताब सस्ती भी मिलेगी। बता दें कि सिख पाठ्यक्रम विवाद को लेकर प्रैस क़ॉन्फेंस की गई। इस दौरान मनप्रीत बादल, सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होने पाठ्यक्रम से हुई छेड़छाड़ के आरोप को गलत बताया है।


