ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हॉलीवुड की सुपर हीरो फिल्म एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। फिल्म का देश-विदेश के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी रहा। इस फिल्म की कहानी के साथ साथ इसकी कला और रचनात्मकता के लिए भी इसको काफी सराहा गया।
बता दें कि फिल्म के पोस्टर्स से लेकर फिल्म में अभिनय करने वाले लोगों के कपड़ों को भी काफी प्रशंसा मिली। पर इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडीया पर काफी वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि एवेंजर्स फिल्म का पोस्टर और ड्रैगन बॉल सुपर का पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि इस फिल्म का पोस्टर ड्रैगन बॉल सुपर के पोस्टर से कॉपी किया गया है। पर विवादों के चलते भी इस फिल्म ने करोड़ो रूपये कमा लिए है।


