ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर की केंद्रीय जेल में पुलिस ने एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर के नेतृत्व में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान जेल में से करीब 9 मोबाइल बरामद हुए। सूत्रों का ये भी कहना है कि कैदियो के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
बता दे कि ये छापेमारी नए बने जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के आदेशों के तहत की गई है। जेल से बरामद हुए 9 मोबाइल के कारण जेल मंत्री ने सुप्रिडेंट और डिप्टी-सुप्रिड़ेट को सस्पेंड कर दिया है।
इस कारवाई की सबसे अहम बात ये है कि ये जिला सुखजिंदर सिंह रंधावा का अपना ही है औऱ हर लीडर स्थानक लोगों के वोटरों की नाराजगी से डरते हुए अपने जिलों के खिलाफ कारवाई कम ही करता है। बता दें कि जेल मंत्री रंधावा गुरदासपुर से कांग्रेस के जिला प्रधान भी है।


