#MustRead: लोग कहते हैं मौसम बदल रहे हैं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लोग कहते हैं मौसम बदल रहे हैं मौसम का तो काम है बदलना चाहे वो दिन को रात में बदले लेकिन इंसान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:

लोग कहते हैं मौसम बदल रहे हैं
मौसम का तो काम है बदलना

weather
चाहे वो दिन को रात में बदले
लेकिन इंसान को क्या हुआ ?
वो भी मौसम की तरह बदल रहे हैं।
वादे करके बड़े बड़े
यहां तो राजनेता भी बदल रहे हैं।
मॉर्डन जीवन के बीच में
रिश्तों के नाम बदल रहे हैं।

facebook and whatsapp
फ़ेसबुक, व्हाट्सएप के दौर में
त्यौहार और कल्चर बदल रहे हैं।

ripped jeans
संस्कार जीवन में नही आते
सिर्फ वस्त्र बदल रहे हैं।
देश को बदलने की बात करते हैं ।
लेकिन खुद नही बदल रहे हैं।
लोग कहते हैं मौसम बदल रहे हैं।

writer dharam

– धर्म की कलम से
M. 09802121404 
Kaithal, Haryana

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *