जेल जाये बिना अगर आप जेल की रोटी खाना चाहते है तो जल्द होगी आपकी ये इच्छा पूरी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यदि आप जेल की रोटी खाना चाहते हो तो आपकी ये मनोकामना पूरी हो सकती है। जेल की रोटी जेल में बंद अपराधी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यदि आप जेल की रोटी खाना चाहते हो तो आपकी ये मनोकामना पूरी हो सकती है। जेल की रोटी जेल में बंद अपराधी के इलावा अब आप भी खा सकेंगे। घबराईये मत इसके लिए आपको जेल जाने की जरूरत नहीं है। बिना जेल गए आप जेल की रोटी खाने का आनंद उठा सकते है।

दरअसल पंजाब सरकार जेल की रोटी बेचने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार इस तरह की सुविधा ला सकती है जिसमें कोई भी जेल की रोटी खा सकेंगा। सूत्रों के हवाले से ये पता चला है कि जेल के नए मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जेल की रोटी को लेकर सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है।

food

जिसमें कहा गया है जेल के बाहर बनाई जाने वाली कैंटीनों में अब जेल की रोटी बेची जाएगी। जिससे दो फायदे होगें। पहले ये कि कैदियों से मिलने आने वाले लोगों को भी खाना मिल जाया करेंगा। साथ ही जेल की रोटी खाने के चाहवानों को भी खाना मिल जाएगा।

food

food 4

गौरतलब है कि ज्योतिषों की सलाह पर जेल की रोटी खाने वाले लोगों के लिए ये प्रस्ताव रखा जा सकता है। जिसका लाभ सरकार को होगा। सूत्रों का ये भी कहना है कि फिलहाल जेल की रोटी का मुल्य निर्धारित नहीं हुआ है पर इसको 200 रूपए प्रति प्लेट बेचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *