ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जलालाबाद के काठपाल राइस मिल में करंट लगने से 19 साल के नौजवान की मौत हो गई | राइस मिल में लोहे के खंबे को उखाड़ते वक्त ये हादसा हुआ | परिवार वालों के अनुसार मृतक गगनदीप रात 9 से सुबह 9 बजे तक ड्यूटी करता था |
राइस मिल में हुआ हादसा
परिवारिक वालों ने मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया | जिससे उनके बेटे की जान गई है | परिजनों ने मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है | मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है |

