ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कठुआ और उन्नाव जैसे रेपकांड की घटना अभी तक सुलझी नहीं कि मानो पूरे देश में रेप की वारदात आग की तरह फैलती जा रही है । ना ही दरिंदो को कानून का डर है, और ना ही कोई इंसानियत बची है । ताज़ा मामला फ़िरोज़पुर जीरा का है जहा नाबालिग बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया । यह घटना तब घटी जब मासूम घर पर अकेली थी और मां-बाप रोजाना की तरह ईट-भट्टे में काम करने के लिए गए थे । आरोपी ने मौका देखकर घर में घुस कर मासूम के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया | फिलहाल मासूम बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर दिया है । पुलिस की करवाई में 22 साल के आरोपी की पहचान हो गई है लेकिन आरोपी अभी तक फरार बताया जा रहा है । पुलिस जल्द उसको सलाखों के पीछे आरोपी को धकेलेगी ।
Watch Video
https://youtu.be/ssKFIjSWHSY
