ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने मैरिज पैलेसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले भी सरकार ने हथियारों से जुड़ा एक फैसला लागू किया था कि कोई भी सामाजिक समारोह के दौरान हथियार को लेकर नहीं जाएंगे पर इस फैसले के बाद भी ऐसी कई वारदातें सामने आती गई। जिसके बाद सरकार ने इस पर सख्ती दिखाते हुए एक और फैसला लिया है।
सूत्रो का कहना है कि इस नए फैसले के अनुसार मैरिज पैलेसों के मालिक यह सुनिश्चित करेंगे की विवाह समारोह के दौरान कोई भी व्यक्ति पैलेस में हथियार लेकर ना आ सकें। साथ ही पैलेस के मालिक मेटल डिटेक्टिव दरवाजें भी लगाए जिससे हथियार लेकर जाने वाला व्यक्ति पकड़ा जा सकेंगा।
पैलेस के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। साथ ही सूत्रों का ये भी कहना है कि निर्देशों के बाद भी यदि कोई घटना होती है तो पैलेस के मालिक पर कारवाई की जाएगी।
सूत्रों के हवाले से कहा ये भी जा रहा है कि पंजाब पुलिस खिलाफ भी लाइसेंस को लेकर सख्ती भरे कानून लागू किए जा सकते है। बता दें कि हथियार लेने वाले व्यक्ति का डोप टेस्ट करना भी जरूरी किया है।
जिसमें 10 तरह के नशे से जुड़े टेस्ट किए जाएगे। गौरतलब है कि पंजाब में मैरिज पैलेसों में चल रहे नशे, हथियार वाले गीतों को बंद करवाने के लिए प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशन दायर की थी जिसके बाद पंजाब सरकार ने मैरिज पैलेसों में हथियार लेने के लिए नए निर्देश जारी किए।




