विदेश भेजने के नाम पर महिला ने ठगे लाखों रूपये,करोड़ो की ठगी मारने का बना रही थी Plan

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस ने एक ऐसी विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को कैनेडियन एंबेसी की अधिकारी बताकर विदेश भेजने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस ने एक ऐसी विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को कैनेडियन एंबेसी की अधिकारी बताकर विदेश भेजने के नाम पर करोड़ो की ठगी मारने वाली थी।

fraud woman

जानकारी अऩुसार विदेश भेजने के नाम पर एक महिला अपने आप को कैनेडियन एंबेसी की अधिकारी बताकर कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। जब उसको गिरफ्तार किया गया तो वो अपने आप को आई जी की जानकार बताकर धमकाने लगी।

fraud woman

पीड़ित लोगों ने बताया कि  एमी पूर्वा नाम की महिला ने खुद को कैनेडा की एंबेसी बताया । विदेश भेजने का दावा कर  महिला ने ना सिर्फ लाखों रूपए हड़प लिए बल्कि उनके पासपोर्ट को भी अपने पास रख लिया। पुलिस ने  महिला के घर पर छापेमारी की तो 6 पासपोर्ट , कई दस्तावेज के साथ साथ नकदी भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने महिला पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *