ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात का ऊना कांड एक फिर से सुर्खियों में है। बता दें कि गौ रक्षकों की दहशत का शिकार बने 450 दलित युवकों ने हिंदू धर्म को छोड़ कर बौद्ध धर्म अपना लिया है। गौरतलब है कि एक कार्यक्रम के दौरान दलितों ने हिंदूओ के भगवान को ना मानने की 22 कसमों खाई।
इस दौरान भारती जनता पार्टी के दलित विधायक प्रदीप परमार भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में करीब 1000 से भी ज्यादा दलितों ने हिस्सा लिया। करीब 450 दलितों ने हिंदू धर्म को छोड़ कर बौद्ध धर्म अपना लिया। पर आधिकारिक तौर पर धर्म की तबदीली उस समय तक नहीं मानी जाती जब तक जिले का कलैक्टर इस को सर्टीफिकेट नहीं कर देते।
बता दें कि साल 2016 में ऊना में मरी गाय की चमड़ी को निकालने के कारण गौ रक्षक के सात दलितों की पिटाई की थी। जिसके बाद इन्होने बौद्ध धर्मको अपना लिया।


