साइबर सिटी में सुरक्षित नही है बेटियां, 2018 में बच्चे और बच्चियो से योन का आंकड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश हो या प्रदेश लगातार रेप की वारदात सामने आ रही है | लेकिन अगर बात करें साइबर सिटी कहें जाने वाले गुरुग्राम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश हो या प्रदेश लगातार रेप की वारदात सामने आ रही है | लेकिन अगर बात करें साइबर सिटी कहें जाने वाले गुरुग्राम की तो वहां भी बेटियां सुरक्षित नहीं है | हर 3 दिन में एक मासूम के साथ रेप किया जाता है | बात करें आकंडो की तो हर साल आकंडो में इजाफा देखा गया है | लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या रेप की वारदातों पर अंकुश लग पाएगा | या बस दिन पर दिन ये आकड़े बढ़ते रहेंगे |

मिलेनियम सिटी में छोटे बच्चों और बच्चियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है | जी हां हम बात कर रहे हैं गुरुग्राम की जहाँ बीते चार महीनों के दौरान सिटी के विभिन्न थाना इलाकों में 40 से ज्यादा यौन शोषण और उत्पीड़न के मामले दर्ज किए गए हैं | यानी साइबर सिटी में हर 3 दिन में एक बच्चे या बच्ची के साथ यौन शोषण या उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है | पुलिस की माने तो 2017 में यह आंकड़ा 31 तक सिमटा था लेकिन 2018 में सिर्फ चार महीनों के दौरान 40 मामले अभी तक दर्ज किए जा चुके हैं जो अपने आप में बेहद चौंकाने वाले और भयावह स्थिति जरूर बयान कर रहे है |

वहीं इस अति संवेदनशील मामले में मशहूर मनोवैज्ञानिक डॉक्टर ब्रह्मदीप संन्धु की माने तो बच्चे ऐसे शातिरों का बेहद आसान शिकार होते है जो डर के मारे किसी को जल्दी से अपने साथ हुई हैवानियत बयां तक नहीं कर पाते है | लगातार बढ़ते एकल परिवारों के चलन के कारण समस्या और ज्यादा बढ़ती जा रही है हम लोग जल्द ही किसी पर भी विश्वास कर लेते है और अंजाम बहुत भयावह होता है |

इन भयावह आकड़ों के बाद कहीं न कहीं बड़ी जिम्मेदारी हमारी भी बनती है कि अपने बच्चों व बच्चियो को गुड टच ओर बेड टच के अलावा किसीं भी अजनबी ,या किरायेदार पर एकदम से विश्वास न करे और न ही बच्चों को बिना देखरेख के कहि खेलने या फिर किसीं भी वजह से छोड़े | ऐसी ही नादानियों का खामियाजा हमारे नौनिहालों को साइबर सिटी में भुगतना पड़ रहा है।

साइबर सिटी में सुरक्षित नही है बेटियां

हर 3 दिन में 1 मासूम के साथ होता है रेप या उत्पीड़न का मामला दर्ज

2018 में बच्चे और बच्चियो से योन शोषण और उत्पीड़न के 40 से ज्यादा मामले विभिन्न थानों में हुए दर्ज

2017 में आंकड़ा 31 मामलों तक था सीमित

ज्यादातर मामलों में आरोपी हुए गिरफ्तार चार्जशीट भी की गई पेश(पुलिस प्रवक्ता,गुरुग्राम पुलिस)

तकरीबन मामलो में सगा,सौतेला, परिचित,किराएदार बच्चों से योन शोषण व उत्पीड़न में हुए गिरफ्तार

जनवरी से अप्रैल तक के इस आंकड़े ने साइबर सिटी में बच्चों की सुरक्षा पर उठाये गम्भीर सवाल

Watch Video

https://youtu.be/ty80BUrSe1E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *