ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सीएम मनोहर लाल फरीदाबाद दौरे पर थे | फरीदाबाद में उनका रोड शो था | इस रोड शो में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे | पूरा सरकारी अमला था | सीएम मनोहर लाल ने खुली जीप में रोड शो किया | लोगों ने उनका स्वागत किया | सब लोग सीएम मनोहर का स्वागत कर रहे थे | लेकिन दूसरी ओर कोई ऐसा भी था जो ये सब देखकर हैरान था और निराश भी था और वो था राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा | तिरंगा निराश था, क्योंकि तिरंगा अपने सही रूप में नहीं था | क्योंकि तिरंगे को उसके असल रूप में नहीं लगाया गया था | सीएम की गाड़ी पर तिरंगे को उल्टा लगाया गया था गौर से देखिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की इस खुली जीप को जिसमें मुख्यमंत्री फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र के बाज़ार में रोड शो करने निकले हैं।
इस जीप पर जो तिरंगा लगा है वो उल्टा है | आपको बता दें कि सीएम के इस शो को लेकर काफी समय से तैयारियां की जा रही थीं। सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों और भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह रोड शो हुआ। रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को फूल मालाएं और बुके देने में व्यस्त दिखे, लेकिन न तो किसी सुरक्षाकर्मी, अधिकारी या फिर पार्टी के नेता या कार्यकर्ता का ध्यान देश के सम्मान के प्रतीक तिरंगे के हो रहे अपमान की तरफ नहीं गया और तिरंगा अपमानित होता रहा |
बड़ा सवाल ये है कि न तो किसी सुरक्षा कर्मी न अधिकारी और न ही किसी नेता ने इस ओर ध्यान दिया | हालांकि अब जीप के ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है | लेकिन क्या इसमें ड्राइवर ही गुनाहगार था | क्या किसी और की कोई जिम्मेदारी नहीं थी | ये एक बड़ा सवाल है |
सीएम मनोहर लाल के रोड शो में तिरंगे का अपमान
सीएम की गाड़ी पर उल्टा लगा था तिरंगा
खुली जीप में रोड शो कर रहे थे सीएम
गाड़ी पर लगे उल्टे तिरंगे पर नहीं गया किसी का ध्यान
Watch Video
https://youtu.be/Q6IRj_Rlk5A
