ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा में दलित भाईचारे और जरनल भाईचारे में चल रहा विवाद जहां शांत दिखाई दे रहा है। पर एक बार फिर से माहौल तनावपुर्ण बनने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि इस मामले में 2 दलित नेता को पुलिस ने गिफ्तार किया है,पर इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का ये भी कहना है कि इससे पहले शिव सेना और हिंदू संगठनों के 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और 26 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। फिलहाल पुलिस नेभारी संख्या में गुरू रविदास मंदिर को घेरा हुआ है।
