Whatsapp पर वीडियो भेजकर पत्नी को दिया तलाक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ट्रिपल तलाक को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गैरकानूनी करार दिए जाने के बाद भी देश मे ट्रिपल तलाक की घटनाएं रुक नहीं रही हैं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ट्रिपल तलाक को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गैरकानूनी करार दिए जाने के बाद भी देश मे ट्रिपल तलाक की घटनाएं रुक नहीं रही हैं | मुंबई में ट्रिपल तलाक़ का एक अनोखा ही मामला सामने आया है | लंदन रिटर्न दूल्हे ने व्हाट्सऐप  से वीडियो भेजकर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया | पत्नी का कहना है वो अलग होने के लिए तैयार है | लेकिन तलाक देश के कानून के हिसाब से ही हो |

मीरा रोड में रहने वाली फरहानाज़ खान की 25 मई 2012 को विरार के यावर मंसूर खान से शादी हुई थी | पत्नी फरहनाज का दावा है कि उसके पिता ने 70 तोला सोना दहेज में दिया था | उसके बाद भी पति यावर मंसूर खान ने शादी के बाद व्यापार के लिए बार बार पैसे मांगे | पैसे नही मिलने पर मारपीट तक की | इसके बाद ससुराल वालों ने फरहानाहज़ को घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और उसके बाद पति ने व्हाट्सऐप से वीडियो भेज तलाक़ दे दिया |

तलाक पिछले साल यानि कि 2017 में दिया गया था लेकिन 21 अप्रैल 2018 को ठाणे सेशन कोर्ट में घरेलू उत्पीड़न मामले की सुनवाई के दौरान पति यावर ने मारपीट की इसलिए अब फरहानाहज़ का कहना है कि उसे बेनकाब करना जरूरी हो गया ताकि दूसरी किसी महिला के साथ इस तरहं का अन्याय ना हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *