आतंकी अब्दुल रहमान मक्की ने श्री गुरू नानक देव जी के खिलाफ किया गलत शब्दों का प्रयोग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की ने गुरू नानक देव के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी हाफिज सईद का साला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की ने गुरू नानक देव के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी हाफिज सईद का साला है। जानकारी अनुसार पाकिस्तान के मुल्तान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उसने श्री गुरू नानक देव जी के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही सिखों की आस्था पर टिप्पणी करते हुए सिखों को काफिर तक कहा। उसने कहा कि इस्लाम को सदियों से बदनाम करने की गंदी साजिश चलती आई है।

makki bad words for sikh guru

इस साजिश में श्री गुरू नानक देव जी भी शामिल थे। इसके इलावा उसने सिखों की आस्था पर भी अपमानजनक टिप्पणी की। गुरूनानक देव जी को उसने ये भी कहा कि इस्लाम को बदनाम करने के लिए वो बराबर के भागीदारी है।

guru nanak dev ji painting

गुरूनानक देव जी के समय में हिंदूओं ने सबसे खतरनाक साजिश रची ताकि मुसलमान हिंदू धर्म को अपना सकें। आतंकवादी मक्की ने कहा कि बाबा नानक को इसलिए पंजाब में प्रोत्साहित किया गया ताकि वो सिख धर्म को पेशावर तक फैला सकें। साथ ही मुस्लिमों के खिलाफ इस बात की साजिश रची सिख धर्म एक ईश्वर में विश्वास करता है। पर मुस्लिम उनकी साजिश को समझ ना पाएं। वो धोखा देने वाले गैर इस्लामिक काफिर थे।

hafiz saeed pak terriost

बता दें कि आतंकवादी मक्की पर अमेरिका ट्रेजरी विभाग ने 2 मिलियन डॉलर यानि 13 करोड़ से भी ज्यादा का इनाम रखा हुआ है। गौरतलब है कि श्री गुरूनानक देव जी पर आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की इस अपमानजनक टिप्पणी उन सिख आतंकवादियों की आंखे खोलने के लिए है जिन्होने भारत के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए खालिस्तान आंदोलन के नाम पर पाकिस्तान में शरण ले रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *