ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार का माइनिंग को ख़त्म करने के दावे उस समय हवा हो गए जब हल्का शाहकोट से कांग्रेस उमीदवार रहे हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया का एक स्टिंग सामने आया है | उसमें लाडी पर अवैध माइनिंग की सेटिंग करने के आरोप लगे है | इस वीडियो के सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है |
नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कैप्टन सरकार को घेरा और लाडी शेरोवालिया पर कार्रवाई करने की बात कही | वही अब आरोपों में घिरे लाडी का सपष्टीकरन सामने आया है । शेरोवालिया ने स्टिंग को उनके खिलाफ़ चुनावी साजिश बताते हुए कहा है कि उन्होंने स्टिंग में कोई ग़लत बात नहीं की है। विपक्षी इस स्टिंग को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं | उन्होंने स्टिंग को अक्टूबर महीने का बताते हुए कहा कि चुनावों के चलते ये विरोधियों की चाल है | खैर स्टिंग की हकीकत को लेकर लाडी तमाम दावे करें लेकिन स्टिंग के बाद लाडी की चुनावी टिकट पर दावेदारी कमजोर पड़ती नज़र आ रही है ।
पंजाब सरकार का माइनिंग को ख़त्म करने के दावे हवा
हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया का एक स्टिंग आया सामने
नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कैप्टन सरकार को घेरा
लाडी शेरोवालिया पर कार्रवाई करने की मांग की
Watch Video
https://youtu.be/Y2U16eFtuJo
