ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 43वीं बार रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की। ऑस्ट्रेलिया मे हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, कि हमारे खिलाडियों ने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरे और उम्दा प्रदर्शन किया |
CWG के विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सफ़लता हर भारतीय को गर्व दिलाती है। इस दौरान पीएम ने कई खिलाड़ियों के संदेश भी सुनाए। पीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी | दो दिन के चीन दौरे से लौटे मोदी ने शनिवार शाम को अपने ट्विटर हैंडल से इस रविवार को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी थी |
