ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन में दो सगे भाइयों के झगड़े में परिवार के 3 लोगों की मौत बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला किया जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई | इसके बाद छोटे भाई के दो पीएसओ ने गोलियां चलाई जिसमें बड़े भाई और बीच में आई उनकी पत्नी की भी मौत हो गई इसके बाद दोनों पीएसओ मौके से फरार है।
दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोनों भाइयों में पुराने वक्त से आपसी झगड़ा था । बीती रात गली में पार्किंग को लेकर के झगड़ा हुआ जिसमें तीन जाने चली गई। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भेजा गया है।
प्रापर्टी विवाद के चलते दो भाइयों में खूनी संघर्ष
दिल्ली के मॉडल टाउन में हुआ खूनी संघर्ष
बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया धारदार हथियार से हमला
खूनी संघर्ष में परिवार में 3 लोगों की हत्या, एक घायल

