ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन की दहशत अभी भी बरकरार है। जी हां गैंगस्टर दिलप्रीत के पोस्टर अब सचिवालय के बाहर लगे हुए दिखे है।
बता दें कि इससे पहले गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन के पोस्टर पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट के बाहर लगे हुए देखे गए थे।
साथ ही उसने ये भी धमकी दी थी कि वो हाईकोर्ट में काम करने वाले चार पांच लोगों को जान से मार देंगा।
गैंगस्टर दिलप्रीत ने फिर से वैसा ही किया है। इस बार उसने सचिवालय के बाहर अपने पोस्टर लगाए है।
गैंगस्टर के द्वारा फिर से ऐसा करने पर पुलिस प्रशासन को सवालो के घेरे में खड़ा कर दिया है। तो वहीं पंजाब पुलिस सकते में आ गई है। गैंगस्टर दिलप्रीत ने अपने सोशल अकाउंट पर इस बात की जिम्मेदारी ली थी कि उसने ही परमीश वर्मा पर हमला किया था।




