ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोहाली के गांव लखनौर की फर्नीचर मार्केट में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण सारी मार्केट जल कर राख हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह आग रात के करीब 2 बजे लगी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों घटना वाले स्थान पर पहुंची।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


