ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ब्रिटेन के एक डिप्लोमैट ने श्री हरिमंदिर साहिब को मस्जिद कह दिया जिस कारण सिख भाईचारे की तरफ से इसकी सख्त आलोचना की जा गई। बता दे कि विदेश के राष्ट्रमंडल दफ्तर के अंडर सेक्रेटरी सिमोन मैक्डोनल्ड ने अमृतसर में स्थित श्री हरिमंदिर साहिब को ट्वीट में गोल्डन मस्जिद कहने की गलती कर दी थी।
ट्वीट करते हुए उन्होने Great Britain की रानी अमृतसर में माथा टेकने के लिए आई थी उस समय की फोटो को मोमेंटो पर प्रकाशित किया और श्री हरिमंदिर साहिब को गोल्डन मस्जिद लिख दिया जिस कारण सिखों में काफी रोष पाया गया।
हालांकि इसके बाद सिमोन मैक्डोनल्ड ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि उनसे गलती हो गई थी। साथ ही उन्होने माफी भी मांगी। वहीं दूसरे तरफ रोष प्रगट कर रहे सिख फेड़रेशन के चेयरमैन भाई अमरिक सिंह ने कहा कि ये बहुत ही बड़ी और गंभीर गलती है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि इस माफी को स्वीकर नहीं किया जा सकता।


