ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आध्यत्मिक गुरू और कथावाचर आसाराम को नाबालिग से रेप के मामले में जोधपुर कोर्ट में दोषी करार कर दिया चुका है। इसके इलावा कहा जा रहा है कि जोधपुर कोर्ट में आज ही आसाराम को सजा भी सुनाई जा सकती है। 
गौरतलब है कि पीड़ित पक्ष आसाराम को सख्त से सख्त सजा सुनाने की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ आसाराम के साधकों को उम्मीद है कि उसको क्लीन चिट मिल जाएगी।
फिलहाल कोर्ट के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। फैसले के बाद उसके समर्थक कोई उपद्रव ना कर सकें इसका भी इंतजाम किया जा चुका है।

