ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर पॉलीवुड एक्टर जिम्मी शेरगिल इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जात है। बता दें कि जिम्मी शेरगिल को एक्टिंग के साथ साथ गाड़ियों का भी शौक है।
खास तौर से एसयूवी उन्हें बहुत ही ज्यादा पसंद है। हाल ही में जिम्मी शेरगिल ने नई मर्सिडीज G63 AMG खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत 2.19 करोड़ है। यह दूनिया की सबसे दमदार एसयूवी में से एक है।
मर्सिडीज G63 AMG में 5.5 लीटर V8 पैट्रोल इंजन लगा है। बता दें कि मर्सिडीज G63 AMG को G-Wagen भी कहा जाता है।
इस गाड़ी को हर तरह के रास्तों के हिसाब से बनाई गई है और इसमें कई अच्छे फीचर्ज को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि जिम्मी शेरगिल तेरा मेरा की रिश्ता, हीरो नाम याद रखी जैसी पंजाबी और कई बॉलीवुड में सुपरहीट फिल्मों में काम कर चुके है।




