सौतली मां ने अपनी गोद ली हुई बेटी का किया ऐसा हाल की रूह कांप उठी..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अबोहर के गांव काला टिब्बा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक औरत ने गोद ली हुई बेटी की बहुत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अबोहर के गांव काला टिब्बा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक औरत ने गोद ली हुई बेटी की बहुत ही ज्यादा बुरी हालत कर दी। बता दें कि सौतेली मां ने अपनी गोद ली हुई बेटी को घर का करने के लिए मजबूर करने के लिए उस पर गर्म पानी फेंका फिर गर्म चिमटे के साथ मारा जिस कारण बच्ची बुरी तरह से जख्मी हो गई। मिली जानकारी अनुसार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रानी ने अपनी चार बेटियों में से एक बेटी को अपने किसी रिश्तेदार को दे दी थी।

girl

क्योकि उसका पति जेल में है और वो अपनी बेटियों का पालन पोषण ठीक से नहीं कर पा रही थी। जिस कारण उसने अपनी बच्ची को रिश्तेदारों को गोद दे दिया। पर उन्होने गोद ली हुई बच्ची को घर का काम करवाने के लिए मारना शुरू कर दिया। पीड़ित बच्ची किसी तरह अपनी सतौली मां के चंगुल से छूट कर अपनी मां के पास पहुंच गई।

girl

 

जब उसकी मां ने अपनी बेटी की हालत देखी तो वो नारायण सेवा समिति की मदद से पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के बयानों के आधार पर सौतेली मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वो अपने घर नहीं थी फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *