ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की तैयारी कर रहा मोहम्मद रफीक नाम के शख्स को कोयंबटूर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार रफीक ने ट्रक कॉन्ट्रैक्टर के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने की तैयारी कर रहा है। बता दे कि रफीक इससे पहले भी बम धमाकों का आरोपी होने की वजह से जेल भी काट चुका है।
रफीक और कॉन्ट्रैक्टर के साथ हुई बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसमें रफीक ने कहा है कि वो प्रधानमंत्री को मार देंगे। साथ ही वो ये भी कह रहा है कि भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी 1998 में कोयंबटूर यात्रा के दौरान बम प्लांट किया था। साथ ही उसने ये भी दावा किया कि उस पर कई तरह के मामले दर्ज है। इस ऑडियों के वायरल होने के बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

