ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का बड़ा बयान सामने आया है। राजा वड़िंग ने कहा कि हर कोई आगे बढ़ना चहाता है। उनकी भी इच्छा थी कि वो मंत्री बने। पर मौका ना मिलने का उन्हें कोई भी गम नहीं है।
बता दें कि कैबिनेट के विस्तार के समय राजा वडिंग के नाम की भी चर्चा थी पर उनका दाव नहीं लग सका। राजा वडिंग ने अपने विरोधियों के लिए कहा कि पार्टी के अंदर या बाहर जिन्होंने भी उनका विरोध किया वो करते रहे। वो इन बातों को सकारात्मक के तौर पर लेते है। राजा वडिंग ने ये भी कहा कि उन्होने कभी भी मंत्री पद नहीं मांगा है। ना ही उन्होने किसी को मंत्री बनने के लिए कहा है।
इस पर उनका ये भी कहना है कि जाट सिख होने के कारण मंत्री ना बनने का कोई भी मसला नहीं है। क्योकि वह मानते है कि सभी जातियों धर्मों को सही मौका मिलना चाहिए। Bathinda से लोक सभा चुनाव के लिए लड़ने पर उनका कहना है कि वो राहुल गांधी के कहने पर छत से छलांग मारने के लिए तैयार है। राहुल जैसा कहेंगे वो वैसा ही करेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=4NHrKpuIQY4


