श्री मुक्तसर साहिब: महिला ने की थी गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी, सिख जत्थेबंदियों में रोष

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर के गांव भून्दड़ में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की महिला की ओर से  बेअदबी का मामला सामने आने के बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री मुक्तसर के गांव भून्दड़ में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की महिला की ओर से  बेअदबी का मामला सामने आने के बाद सिख जत्थेबंदियों में रोष पाया जा रहा है इसी को लेकर श्री मुक्तसर साहिब में 150 सिख जत्थेबंदियों के पहुंचने की संभावना है , दादूवाल, अजनाला और धुम्मा इस दौरान मौजूद रहेंगे । वहीं सुरक्षा के मद्देनजर यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है । आपको बता दें कि श्री मुक्तसर के गांव भून्दड़ में सरेआम गुरुद्वारा साहिब में गांव की ही महिला द्वारा गुरू ग्रंथ साहिब को उठाकर अपने साथ लेकर जाने की कोशिश की गई।

सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते रविवार शाम करीब 7 बजे  एक महिला गुरुद्वारा साहिब में शपथ लेने आई थी पर वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेक कर वहां पड़ी बीड़ सहिब को आपत्तिजनक हालात में उठा कर अपने साथ ही लेकर जा रही थी और जिसे मौके पर  मुख्य ग्रंथी ने अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना बारे गुरुद्वारा साहिब के प्रधान हरनाम सिंह और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया।  महिला गांव के ही मैंबर रोशन लाल की पत्नी सपना रानी बताई जा रही है जो डेरा समथर्क हैं । फिलहाल पुलिस इस घटना की  जांच कर रही है।  महिला के पति और उसके देवर को अपनी हिरासत ले लिया गया है पर उक्त महिला पुलिस  गिरफ्त से बाहर है ।

 महिला ने की थी गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी

बेअदबी मामले में सिख जत्थेबंदियों में रोष

श्री मुक्तसर साहिब में जुटेंगी सिख जत्थेबंदियां

150 सिख जत्थेबंदियों के पहुंचने की संभावना

महिला ने की थी गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी

दादूवाल, अजनाला और धुम्मा रहेंगे मौजूद

सुरक्षा के मद्देनजर भरी पुलिस की तैनात

Watch Video

https://youtu.be/kCnoBMfBlos

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *