दिल्ली: कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस ने संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत की | जिसका मकसद संविधान और SC/ST वर्ग पर हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस ने संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत की | जिसका मकसद संविधान और SC/ST वर्ग पर हमलों के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है | अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दलित समुदाय के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के प्रयास के तहत कांग्रेस का यह अभियान काफी अहम माना जा रहा है

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब ‘कर्मयोगी-नरेंद्र मोदी’ के शब्दों से की | राहुल ने निशाना साधते हुए कहा कि जो टॉयलेट को साफ करता है, जो गंदगी उठाता है | उसका क्या अध्यात्म नहीं होता, जो वाल्मिकी समाज करता है |

पीएम मोदी वाल्मिकी समाज विरोधी हैं- राहुल

राहुल ने कहा कि ये हमारे पीएम की सोच है कि वाल्मिकी समाज का व्यक्ति अपने पेट के लिए नहीं बल्कि अध्यात्म के लिए काम करता है | इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए तो राहुल गांधी ने नारेबाजी करने से मना कर दिया |

SC/ST वर्ग के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे- राहुल

इस कार्यक्रम में राहुल बोले कि जो मोदी की विचारधारा है, वो देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए | SC/ST वर्ग के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहा है | मोदी के दिल में SC/ST वर्ग के लिए कोई जगह नहीं है |

राफेल और नीरव मुद्दे पर भागते हैं मोदी- राहुल

राहुल ने कहा कि देश में जो भी संवैधानिक संस्था हैं, उन्हें दबाया जा रहा है | सुप्रीम कोर्ट के चार जज जनता के सामने इंसाफ के लिए गुहार लगाने आए थे | राहुल ने कहा कि अगर वो राफेल और नीरव मोदी के मुद्दे पर 15 मिनट संसद में बोलूं तो नरेंद्र मोदी जी खड़े नहीं हो पाएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *