ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मामला Mumbai से सामने आया है जहां पर शिवसेना के एक नेता की हत्या कर दी गई है। जानकारी अनुसार शिवसेना के नेता सचिन सावंत अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे थे, तो अचानक किसी ने उनको पीछे से आवाज लगाई जिस कारण वो पीछे चल गए इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियों से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि सचिन सावंत को चार गोलियां लग थी जिस कारण अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना वाली स्थान पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना का जायजा लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सचिन सावंत पर पहले भी हमला हो चुका है। जिस कारण ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये हमला भी किसी पुरानी रंजिश के चलते ही किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस घटना वाले स्थान पर लगे सीसीटीवी फूटेज की भी जांच कर रही है।

