ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के सभी लोगो को बैंकिंग सेवाओँ से जोडऩे के लिए शुरू की गई ‘जनधन योजना’ के खातों में कुल जमा राशि 80 हजार करोड़ से ऊपर पहुंच गई है | इस वित्तीय समावेशन कार्यक्रम से ज्यादा लोगों के जुडऩे से इन खातों में जमा राशि में तेजी आई है |
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जनधन खाते में कुल जमा राशि 11 अप्रैल 2018 में बढ़कर करीब 80 हजार करोड़ पहुंच गई | मार्च 2017 के बाद से इसमें लगातार तेजी जारी है |


