गैंगस्टर के हौसले बुलंद: हाईकोर्ट के बाहर दिलप्रीत के पोस्टर,हाईकोर्ट में काम करने वाले 4-5 लोगों को जान से मारने की धमकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के बाहर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की तस्वीरें लगी हुई मिली। इतना ही नहीं दिलप्रीत ने हाईकोर्ट में काम करने वाले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के बाहर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की तस्वीरें लगी हुई मिली। इतना ही नहीं दिलप्रीत ने हाईकोर्ट में काम करने वाले 4-5 लोगों को मारने की भी धमकी भी दी है। जिसके बाद हाईकोर्ट के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

dilpreet

सूत्रों का कहना है कि बीती रात 100 नंबर पर फोन करके किसी ने धमकी देते हुए कहा कि वो हाईकोर्ट में काम करने वाले 4-5 लोगो को जान से मार देंगे।

dilpreet

गौरतलब है कि पंजाब के मशहूर गायक और वीडियो डायरेक्टर परमीश वर्मा पर बैसाखी वाले दिन गैंगस्टर दिलप्रीत ने हमला कर दिया था। जिसकी पुष्टि गैंगस्टर दिलप्रीत ने अपने सोशल मीडिया पर की। साथ ही उसने ये भी कहा कि इस बार तो वो बच गया पर अगली बार वो बच नहीं पाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *