Video- अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाक क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत, वाघा सरहद पर हसल अली ने तोड़ा नियम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  भारत और पाकिस्तान की सेनाएं रोजाना अटारी-वाघा बॉर्डर पर फ्लैग-डाउन परेड सेरेमनी करती हैं। इस दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  भारत और पाकिस्तान की सेनाएं रोजाना अटारी-वाघा बॉर्डर पर फ्लैग-डाउन परेड सेरेमनी करती हैं। इस दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने भारत और पाकिस्तान के सीमा स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर ऐसी कर डाली जो चर्चा का विषय बन गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम शनिवार को वाघा बॉर्डर अपने ट्रेनिंग कैंप के अंतिम चरण में वहां होने वाली रंगारंग कार्यक्रम देखने पहुंची।

इस दौरान उन्होंने भारतीयों और बीएसएफ सेना के जवानों की तरफ अजीबो-गरीब इशारे किए | जिससे वहां के बीएसएफ जवानों को ठेस पहुंचा। भारत और पाकिस्तान की सेनाएं रोजाना अटारी-वाघा बॉर्डर पर फ्लैग-डाउन परेड सेरेमनी करती हैं। इस दौरान दोनों सेनाएं अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज को नियमों के मुताबिक रोजाना उतारती हैं। इस दौरान इस सेरेमनी को देखने के लिए दोनों देशों के आम नागरिक अपने-अपने बॉर्डर पर इकट्ठा होते हैं।

24 साल के हसल अली ने प्रोटोकोल तोड़कर परेड सेरेमनी के बीच में आकर बीएसएफ की तरफ ठीक वैसे ही इशारे किए, जैसे कि दोनों देशों के बीच परेड के दौरान होते हैं। प्रोटोकोल के मुताबिक इस परेड में कोई भी आम नागरिक हिस्सा नहीं ले सकता है। बता दें कि आयरलैंड दौरे से पहले ट्रेनिंग कैंप में आई हुई पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वाघा बॉर्डर पर आई हुई थी ।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाक क्रिकेटर की हरकत

वाघा सरहद पर हसल अली ने तोड़ा नियम

फ्लैग डाउन सेरेमनी के दौरान बीच में आए हसन अली

बीएसएफ ने पाकिस्तान के आगे दर्ज करवाई आपत्ति

Watch Video 

https://youtu.be/h2fZvtOArCk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *