ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने कैबिनेट विस्तार के साथ ही कैबिनेट में बढ़ौतरी की गई। जिसमें पंजाब के नौ नए मंत्री शामिल किए गए। इस कैबिनेट विस्तार के लिए 9 नए विधायकों के कारण तीन कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया। साथ ही ये भी बात कही गई कि कैप्टन ने नए चुने गए विधायकों में कोई भी पिछड़े वर्ग का कोई भी विधायक नहीं लिया गया है।
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि गरीबों की रखवाली का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार पार्टी की तरफ से मौजूदा मंत्रिमंडल में पिछड़े वर्ग का कोई भी विधायक ना ले कर बहुत बड़ा विश्वासघात किया है।
बता दें कि पंजाब कैबिनेट में 5 से 6 विधायक पिछड़े वर्ग से जुड़े होने चाहिए। हालांकि अरूणा चौधरी और साधु सिंह धर्मसोत जैसे पिछड़ी क्षेणी के विधायक पहली लिस्ट में शामिल हुए है पर कैबिनेट विस्तार लिस्ट में कोई भी पिछड़े वर्ग के विधायक को शामिल नहीं किया गया है।


