ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उन्नाव रेप और कठुआ गैंगरेप कांड के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है | इसी बीच केंद्र सरकार ने कानून को और सख्त बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है | 12 साल तक की उम्र के बच्चों से रेप करने के मामलों में सरकार मौत की सजा देने का प्रावधान करने जा रही है |
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका के जवाब में कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी | जिसमें केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 12 साल के बच्चों से रेप के मामले में POCSO ऐक्ट में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी | वहीं सदन में मामले पर अध्यादेश लाया जा सकता है |
POCSO एक्ट में होगा सुधार
12 साल के कम बच्चों के साथ रेप पर फांसी की सजा !
Watch Video
https://youtu.be/Mt3kmH1RGx0
