ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही कई कांग्रेसी नेताओं में बगावत के सुर तेज हो गए है।
https://www.youtube.com/watch?v=k8E5Mpuq8Iw
कांग्रेसी विधायक संगत सिंह गिलजियां के बाद अब कांग्रेस के एक औऱ विधायक ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि कांग्रेसी विधायक नवतेज चीमा ने कैबिनेट के विस्तार के लिए तय किए गए नए मंत्रियों के चुनाव पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
नवतेज चीमा का कहना है कि वो इस बारें में कैपटन अमरिंदर सिंह से बात करेंगे। गौरतलब है कि कैबिनेट के नए नौ मंत्री शपथ करेंगे। जिसके साथ ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।
कैबिनेट के मंत्रिमंडल के लिए सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, सुंदर श्याम अरोड़ा,ओपी सोनी, बलवीर सिंधू, गुरप्रीत कांगड़, भारत भूषण आशू, विजय इंद्र सिंगला, और राणा गुरमीत सोढी को चुना गया है।


