पंजाब कैबिनेट मंत्रिमंडल में नाम ना आने से नाराज हुए बड़े कांग्रेसी नेता ने दिया इस्तीफा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कैबिनेट के लिए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कैबिनेट के लिए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और इस दौरान नौ मंत्रियों के नामों की सुची तैयार की गई।

sangat singh gilzian

जिसमें सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, सुंदर श्याम अरोड़ा,ओपी सोनी, बलवीर सिंधू, गुरप्रीत कांगड़, भारत भूषण आशू, विजय इंद्र सिंगला, और राणा गुरमीत सोढी के नाम शामिल है जो शनिवार शाम 6 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। बता दें कि कांग्रेस के टांडा से विधायक संगत सिंह गिलजीयां ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान के पद से औऱ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की मैंबर से इस्तीफा दे दिया है।

sangat singh gilzian 1

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ को लिखे पत्र में उन्होने कहा है कि पिछली जातियों में से 27 प्रतिशत का गठन है। पर संबंधित विधायकों को मंत्रालय में शामिल नहीं किया गया। गौरतलब है कि संगत सिंह का नाम पंजाब कैबिनेट के नए मंत्रियों में नाम ना आने की वजस से उन्होने अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि संगत सिंह गिलजीयां इस संबंधी कोई आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *