ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश में बढ रहे महिलाओं से संबंधित यौन शोषण के मामलों पर पूरे देश के लोगों में गुस्से की भावना बढ़ रही है। इसके चलते एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने महिलायों से जुड़े मामलों पर एक रिपोर्ट जारी की गई है जिससे ये पता चला है देश के 45 संसद मैंबरों औऱ 3 विधायकों पर उत्पीडन के मामले दर्ज है।
इनमें से सबसे ज्यादा मामले भाजपा के 12 मैंबरों पर दर्ज है। बता दे कि इन मामलों में उन्नाव का मामला भी दर्ज किया गया है जहां पर आरोपी भाजपा का ही विधायक है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के अनुसार 1580 संसद मैंबरों या विधायकों में से 48 मैंबरों ने अपने खिलाफ दर्ज महिलाएं प्रति अपराध के बारें में ऐलान किया है।
साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस रिपोर्ट में भाजपा के सबसे ज्यादा मैंबर है फिर शिव सेना के मैंबर आते है। शिव सेना के सात ऐसे मैंबर है जिन पर महिलाओं से जुड़े उत्पीडन के मामले दर्ज किए गए है।



