ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के कई इलाकों में बारिश पड़ने और तेज हवाएं चलने की जानकारी मिली है। कई पर स्थानों पर तेज बारिश के पड़ने के कारण किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ गुरू नगरी में श्री गुरू रामदास राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज आंधी के चलने के कारण भारी नुकसान हुआ।
जिस कारण इमीग्रेशन, अराइवल और वीआईपी लोंज के ज्यादातर शीशे टुट कर जमीन पर जा गिरे।
इसके साथ ही हवाई अड्डे की मेन इमारत की छत के उड़ने की भी सुचना मिली है। जिस कारण उसके साथ बने गेटों का भारी नुकसान हुआ।




