शिमला: 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिमला में 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है | पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिमला में 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है | पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने 11 साल की मासूम को बहला फुसलाकर पहले अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी |

 shimla rape

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पुलिस को देने से पहले लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी कर डाली | जानकारी के मुताबिक आरोपी बिहार   का रहने वाला है और शिमला में मजदूरी का काम करता है | पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है |

shimla rape

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *