ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरूग्राम से लगती अरावली की श्रंखलाओ में 3 शव मिलने से सनसनी फैल गयी | दरअसल गाँव घमडोज़ के रहने वाले चार लोग अरावली में लकड़ियां लेने गए थे |
लेकिन जब चारों वापस नहीं आये तो मामले की सूचना पुलिस को दी गयी | तलाश के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं और एक व्यक्ति का शव अरावली से बरामद किया |
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
इस मामले में जांच अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | जिससे साफ हो पाएगा कि तीनों की हत्या हुई है या फिर किसी जानवर का शिकार हुए | फिलहाल मामले की तफ्तीश गंभीरता से जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा |



