ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज इन दिनों भारत दौरे पर है । मैरी एगरोपोलॉज को भारत की संस्कृति, कल्चर को जानने और समझने के लिए भारत आई हुई है !
सबसे अहम बात ये है कि मीडिया के मुताबिक एक्ट्रेस मैरी भगवान श्री कृष्णा के बारे में और करीबी से जानना चाहती है । फ़िलहाल इस वक्त मैरी एगरोपोलॉज उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं। बता दे कि मैरी उत्तर प्रदेश के ब्रज में पहुंची हैं।
श्रीकृष्ण को और करीब से जानने के लिए ब्रज पहुंची मैरी
इसके अलावा एक्ट्रेस यहां सोशल वर्क कर अपना वक्त बिता रही है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कर यह जानकारी दी। एक्ट्रेस के इस कदम को सोशल मीडिया पर काफी पसंद और सराहा जा रहा है। एक्ट्रेस मैरी एगरोपोलॉज कनाडा की मशहूर एक्ट्रेसेस में से हैं, जो हॉलीवुड फिल्म sci-fi सीरीज के लिए जानी जाती हैं।
सोशल वर्क कर बिता रही हैं अपना वक्त
बता दे भारत घूमने के दौरान एक्ट्रेस मथुरा के संदीपन मुनी में एक स्कूल पहुंची थीं। जहां उन्होंने बच्चों के साथ काफी वक्त बिताया। एफएफएलवी यानि फूड फॉर लाइफ संस्था द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाए गए इस स्कूल में पहुंचने के बाद स्कूल के एक बच्चे को गोद भी लिया। मैरी गोद लिए गए बच्चे की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाएंगी।




